पवार और एडुल्जी से विवाद पर बोलीं मिताली, मैं उसे पीछे छोड़ चुकी हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2019

नेपियर। पूर्व कोच रमेश पोवार और सीओए सदस्य डायना एडुल्जी के साथ विवाद को पीछे छोड़ चुकी भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने मंगलवार को कहा कि क्रिकेट ने उन्हें जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियों से निकालने में मदद की। भारतीय महिला टीम उस समय विवादों के घेरे में आ गई थी जब वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप से सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद मिताली ने पोवार पर पक्षपात का और एडुल्जी पर उसका कैरियर बर्बाद करने की साजिश करने का आरोप लगाया था।

मिताली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से पहले कहा कि जो बीत गया, सो बीत गया। मैं आगे बढ चुकी हूं। क्रिकेट ने मुझे यह सिखाया है कि आप शतक बनायें या जीरो पर आउट हों, आगे बढने के लिये तैयार रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि पेशेवर क्रिकेटर होने के नाते सभी को पता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिये क्या जरूरी है। हम यहां देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और एक ईकाई के रूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। भारतीय टीम गुरूवार को पहला वनडे खेलेगी। महिला टीम को तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं।

इसे भी पढ़ें: विवादों के बाद बोलीं मिताली राज, क्रिकेट पर ध्यान वापस लाने का समय आ गया

मिताली ने कहा कि फोकस फिर क्रिकेट पर लाना जरूरी है और न्यूजीलैंड दौरा इसमें मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि हमारी टीम पिछले चार पांच साल से साथ खेल रहे हैं लिहाजा अनुभव की कमी नहीं है। हमें हालात के अनुरूप जल्दी ढलना होगा। हम इसके लिये एक सप्ताह पहले आये हैं और अभ्यास मैच भी खेला है। न्यूजीलैंड की कप्तान एमी सैटर्थवेट ने कहा कि वह टीम के संतुलन से खुश है।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश