किसी प्रधानमंत्री को इतना झूठ बोलते और लोगों को धोखा देते नहीं देखा, खड़गे का मोदी पर निशाना

By अंकित सिंह | Jun 11, 2025

केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर इस अवधि के दौरान 33 गलतियां करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कभी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो इतना झूठ बोलता हो और लोगों को फंसाता हो तथा युवाओं को धोखा देता हो। खड़गे ने कहा कि मैं पिछले 65 सालों से राजनीति में हूं, लेकिन मैंने कभी किसी प्रधानमंत्री को इतना झूठ बोलते और लोगों को धोखा देते नहीं देखा। वह हर चीज के बारे में झूठ बोलते हैं... उन्होंने कभी अपनी गलती नहीं मानी और इस बात के लिए माफी नहीं मांगी कि मैंने इतना झूठ बोला।

इसे भी पढ़ें: Modi's Cyprus Mission: कनाडा पहुंचने से ठीक पहले विमान में तेल भरवाकर बड़ा खेल करेंगे मोदी, तुर्की बौखला जाएगा

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर बात पर झूठ बोलते हैं और जो कहते हैं, उसे लागू नहीं करते और जब उनसे पूछा जाता है तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं होता। उन्होंने कहा, "चाहे नोटबंदी हो या रोजगार सृजन या एमएसपी, ऐसी कई चीजें हैं। उन्होंने कभी स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने लोगों से झूठ बोला है और गलती की है और इसके लिए कभी माफी नहीं मांगी। वह एक के बाद एक बातें कहते रहते हैं और अब 11 साल हो गए हैं।"

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका