क्या भाजपा में शामिल होने वाले हैं हार्दिक पटेल ? सत्तारूढ़ दल की तारीफ करते हुए जाने से किया इनकार

By अनुराग गुप्ता | Apr 22, 2022

अहमदाबाद। कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने एक बार फिर से पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आपको बता दें कि हार्दिक पटेल कांग्रेस नेतृत्व से काफी ज्यादा नाखुद दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तारीफ की है। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि वो भाजपा में नहीं शामिल होने वाले हैं। क्योंकि कयास लगाए जा रहे थे कि रामभक्त हार्दिक पटेल जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

हमेशा मौजूद रहता है विकल्प

इससे पहले हार्दिक पटेल ने कहा था कि हमारी चिंता प्रदेश की जनता को लेकर है। मेरी नाराजगी राहुल जी और प्रियंका जी से नहीं है। मेरी नाराजगी राज्य नेतृत्व से है। राज्य नेतृत्व ने ईमानदारी से जो हमारा उपयोग होना चाहिए वो आजतक नहीं किया। हमारे पास विकल्प हमेशा मौजूद रहता है, हमें हमारा भविष्य भी देखना है। मेरी उम्र मात्र 28 साल है। राज्य के लोग अगले 40 साल तक नेतृत्व करने का अवसर देंगे। मेरा मकसद साफ है कि गुजरात को किस दिशा में आगे ले जा सकूं। 

इसे भी पढ़ें: जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी पर भड़के हार्दिक पटेल, कहा- अब तो देश में विधायक भी सुरक्षित नहीं 

उन्होंने कुछ वक्त पहले आरोप लगाया था कि कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व उन्हें परेशान कर रहा है और राज्य के कांग्रेस नेता चाहते हैं कि मैं पार्टी छोड़ दूं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को इसकी जानकारी दी गई है। लेकिन दुख की बात है कि कोई निर्णय नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद