विश्व कप ट्राफी उठाने के बारे में अब तब सोचा नहीं है: इयोन मोर्गन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2019

लंदन। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि उन्होंने अभी तक लार्ड्स मैदान की बालकानी में आईसीसी विश्व कप ट्राफी को लेकर खड़े होने के बारे में सोचना शुरू नहीं किया है। इंग्लैंड 27 साल बाद क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में है और जो देश इस खेल में रुचि खो रहा था। देश अब एक वैश्विक ट्राफी का इंतजार कर रहा है। उनकी इस जीत के रास्ते में न्यूजीलैंड खड़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल की पूर्व संध्या पर मोर्गन ने कहा, ‘‘मैं खुद को ट्रॉफी उठाने के बारे में सोचने की अनुमति नहीं दे रहा हूं। क्रिकेट और खासकर खेल में उतार चढ़ाव रहता होता है।

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड होंगे आमने-सामने, क्रिकेट को मिलेगा विश्व चैम्पियन

मोर्गन ने कहा, ‘‘यह मेरे और ड्रेसिंग रूम में सभी के लिए बहुत बड़ी बात है। यह चार साल की कड़ी मेहनत, समर्पण, बहुत सारी योजना का नतीजा है जिसने हमें विश्व कप जीतने का मौका दिया।’’ मोर्गन टीम को मिल रहे समर्थन से काफी खुश है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है देश में हर कोई हमारा समर्थन कर रहा है। हमें जैसे समर्थन मिला है वह उम्मीदों से परे है और एक टीम के तौर पर आपको यह पता है। ऐसा समर्थन मिलना आपको भाग्यशाली बनाता है।’’

प्रमुख खबरें

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि