अगर पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है तो मेरे पास विकल्प हैं, Shashi Tharoor ने कांग्रेस को चेताया!

By एकता | Feb 23, 2025

वरिष्ठ कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केरल में पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार की प्रशंसा की थी। उनकी इस टिप्पणी पर विवाद छिड़ा हुआ है। इस विवाद के बीच, थरूर ने कांग्रेस को चेतावनी दी कि अगर पार्टी को उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है तो उनके पास 'विकल्प' हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेंगे 2500 रुपये? Rekha Gupta से पूछा गया सवाल, AAP ने नयी सीएम पर साधा निशाना

पॉडकास्ट साक्षात्कार के दौरान, थरूर ने विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि उन्होंने कभी खुद को एक राजनेता के रूप में नहीं सोचा और उनके पास 'संकीर्ण राजनीतिक विचार' हैं। उन्होंने कांग्रेस से नए मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए केरल में अपना आधार बढ़ाने का आह्वान किया और पार्टी की राज्य इकाई में एक नेता की अनुपस्थिति पर प्रकाश डाला। थरूर ने उनके और कांग्रेस के बीच मतभेद की खबरों पर भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बता दें, थरूर ने पहले केरल सरकार की नीतियों और अमेरिका में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी, जो कांग्रेस को पसंद नहीं आए थे।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट