Chandrayaan-3 after soft-landing on Moon: मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा! चांद पर बोला चंद्रयान

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2023

23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिग करने वाला दुनिया का पहला देश बन दया है। चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट-लैंडिंग के बाद अपनी पहली 'प्रतिक्रिया' में चंद्रयान-3 ने 'कहा' कि यह केवल अकेला मिशन नहीं था, बल्कि पूरा देश चंद्रमा पर पहुंचा था। लैंडर मॉड्यूल के पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के तुरंत बाद इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया- भारत, मैं अपनी मंजिल तक पहुंच गया और आप भी! इसरो ने इसके साथ ही लिखा कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है! बधाई हो, भारत!

इसे भी पढ़ें: chandrayaan-3 रोवर अब चांद पर अशोक स्तंभ के निशान छोड़ेगा, जानिए कैसे देगा इसे अंजाम

चंद्रयान-3 से भारत ने कैसे रचा इतिहास?

भारत ने दो तरह से इतिहास रचा है। अब यह संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन की सूची में शामिल होकर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है। इसके अतिरिक्त, रूस के लूना-25 की हालिया विफलता के बाद, चंद्रयान-3 अब चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव, अपने इच्छित गंतव्य तक पहुंचने वाला पहला अंतरिक्ष मिशन है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक