'शेखर कपूर का 20 साल पुराना कर्ज चुकाना है', मुंबई में बोले हॉलीवुड स्टार मैट डेमन

By रेनू तिवारी | Jul 11, 2026

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मैट डेमन ने शनिवार को भारतीय सिनेमा के प्रख्यात फिल्मकार शेखर कपूर के साथ काम करने की अपनी गहरी इच्छा जाहिर की है। डेमन ने याद किया कि कैसे वह दो दशक से भी पहले शेखर कपूर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘‘द फोर फेदर्स’’ में काम करने का एक शानदार मौका चूक गए थे, जिसका अफसोस उन्हें आज भी है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘‘द ओडिसी’’ के भारत में प्रीमियर के अवसर पर मुंबई में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डेमन ने कहा कि शेखर कपूर के साथ काम करना उनकी लंबे समय से इच्छा रही है।

इसे भी पढ़ें: कारगिल युद्ध के जांबाज 'गोल्डन एरोज' की कहानी! Netflix की नई मिलिट्री ड्रामा सीरीज़ Operation Safed Sagar का दमदार टीज़र रिलीज़

 ‘‘द फोर फेदर्स’’ 2002 में रिलीज हुई थी। यह शेखर कपूर की हॉलीवुड में निर्देशित दूसरी फिल्म थी। इससे पहले उन्होंने 1998 में ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म ‘‘एलिजाबेथ’’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म ने शेखर कपूर को हॉलीवुड में पहचान बनाने वाले शुरुआती भारतीय फिल्मकारों में शामिल किया। मैट डेमन फिल्म ‘‘द ओडिसी’’ के वैश्विक प्रचार अभियान के तहत फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन, निर्माता एमा थॉमस और अभिनेता टॉम हॉलैंड के साथ भारत आए हैं।

इसे भी पढ़ें: Christopher Nolan की The Odyssey को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, बिना किसी कट के मिला 'A' सर्टिफिकेट, भारत में स्टार कास्ट ने किया भव्य प्रीमियर

'द ओडिसी' के प्रीमियर के लिए भारत में है स्टार कास्ट

आपको बता दें कि मैट डेमन अपनी आगामी फिल्म ‘‘द ओडिसी’’ के भारत प्रीमियर के लिए मुंबई पहुंचे हैं। उनके साथ इस खास दौरे पर फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन, निर्माता एमा थॉमस और 'स्पाइडर-मैन' फेम अभिनेता टॉम हॉलैंड भी मौजूद हैं। भारत में इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 

प्रमुख खबरें

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा

Nepal Floods में 95 लोगों की मौत, 133 भारतीय समेत करीब 500 लापता

Instagram पर बढ़ा Teen Safety संकट, US Court में Adam Mosseri ने कबूला Take a Break फीचर का कड़वा सच

Supreme Court 1 सितंबर को UPSC CSE 2025 में OBC क्रीमी लेयर मामले पर सुनवाई करेगा