I Love Muhammad Row: बरेली बवाल पर बड़ा एक्शन, मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Sep 27, 2025

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को स्थानीय मौलवी और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख तौकीर रज़ा खान को गिरफ़्तार कर लिया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि तौकीर रज़ा खान ने 'आई लव मुहम्मद' अभियान के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था, जिसके कारण बरेली में शुक्रवार की नमाज़ के बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रज़ा ने शुक्रवार रात एक वीडियो बयान जारी कर झड़पों के आधिकारिक बयान को चुनौती दी और दावा किया कि उन्हें अपने अनुयायियों को संबोधित करने से रोका गया और नज़रबंद कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: आई लव मुहम्मद पोस्टर से जुड़ी गिरफ़्तारियों के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दिन पहले बरेली में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प को लेकर कड़ा रुख अख्तार करते हुए शनिवार को कहा कि (दंगाइयों को) ऐसा सबक सिखाएंगे कि आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी। एक मीडिया संस्थान के विकसित उत्तर प्रदेश विजन-2024कार्यक्रम में बरेली मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सख्त संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था में खलल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में बिना किसी का नाम लिए कहा, कल आपने बरेली के अंदर देखा होगा... वो मौलाना भूल गया कि शासन किसका है, उसने सोचा कि धमकी देंगे और जाम कर देंगे, मैंने कहा जाम नहीं होगा, कर्फ्यू नहीं लगेगा... सबक तुम्हें ऐसा सिखा देंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी।  

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi