'किसी भी हालत में नहीं दूंगा इस्तीफा', अविश्वास प्रस्ताव से पहले बोले पाकिस्तानी पीएम इमरान खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि वह किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देंगे। हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन के कम से कम तीन सहयोगियों ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान उनकी सरकार के खिलाफ मतदान करने का संकेत दिया है, जो इस महीने के अंत में संसद में चर्चा के लिए आएगा। प्रधानमंत्री खान ने अधिक विवरण दिये बगैर कहा, ‘‘मैं किसी भी परिस्थिति में इस्तीफा नहीं दूंगा। मैं आखिरी गेंद (बॉल) तक खेलूंगा और एक दिन पहले मैं उन्हें (विपक्ष को) आश्चर्यचकित करूंगा क्योंकि वे अभी भी दबाव में हैं।’’

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे को लेकर किया बड़ा दावा, बोले- मैंने वैभव की पुरजोर वकालत की

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के लगभग 100 सांसदों ने आठ मार्च को नेशनल असेंबली सचिवालय में अविश्वास प्रस्ताव को नोटिस दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता एवं प्रधानमंत्री खान के नेतृत्व वाली सरकार देश में आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार है। रविवार को नेशनल असेंबली सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर शुक्रवार को अहम सत्र आयोजित करने का मार्ग प्रशस्त किया।

इस बीच ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी), पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू) और बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) सहित कम से कम तीन सहयोगियों ने अपने 17 सदस्यों के साथ विपक्ष में शामिल होने का संकेत दिया है। विपक्ष को 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में, खान को पद से हटाने के लिए 172 वोट की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Saurabh Das का Delhi Govt पर बड़ा आरोप: छात्रों पर FIRs रद्द करने में देरी क्यों?

सावन का आखिरी सोमवार लाएगा Golden Opportunity, इन राशियों के लिए Career और Wealth के क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव

Unnati Hooda का BWF World Championship में धमाकेदार Debut, पहले ही मैच में शानदार जीत

Delhi Police ने Burari में सूटकेस से बरामद किया नाबालिग का शव, आरोपी भाई गिरफ्तार