मेरे बेटे को बचाने वाले लोगों में मुझे भगवान जगन्नाथ नजर आए : राहुल के पिता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2022

भुवनेश्वर|  छत्तीसगढ़ में एक गहरे बोरवेल से बचाए गए 11 वर्षीय राहुल साहू के पिता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें राहुल को बचाने वाले लोगों में भगवान जगन्नाथ नजर आए। यह बचाव अभियान करीब 104 घंटे तक चला था, जिसके बाद राहुल को निकालने में सफलता मिल सकी।

रामकुमार ने कहा, ‘‘ भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद के बिना मेरे बेटे को बचाना संभव नहीं था। हमारा मानना है कि वह भगवान जगन्नाथ ही थे, जिन्होंने मेरे बेटे को बचाने के लिए एनडीआरएफ के दल को भेजा।’’

उन्होंने कहा कि वह राहुल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जगन्नाथ भगवान के दर्शन के लिये जाएंगे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक निजी अस्पताल में फिलहाल राहुल का इलाज चल रहा है।

राहुल 10 जून को अपने घर के पिछवाड़े 80 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया और सतह से 69 फीट नीचे फंस गया। विभिन्न एजेंसियों के करीब 500 सदस्यीय बचाव दल ने 100 घंटे से ज्यादा समय तक चले बचाव अभियान के बाद उसे सुरक्षित निकाल लिया था।

प्रमुख खबरें

एसआईआर पर हंगामा, हकीकत से ज्यादा फसाना

FCNR B जमा पर लागत से ज्यादा जरूरी अर्थव्यवस्था का फायदा: RBI Governor

सड़क पर प्रदर्शन से Election Commission नहीं हटेगा, Congress पर बरसे R Ashoka

Annapurna Devi ने बेटों में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता के संस्कार विकसित करने पर दिया जोर