अरिजीत के साथ हूं, कुछ न कुछ तो हुआ होगा जिसकी वजह से उन्होंने पार्श्व गायकी छोड़ी:लकी अली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2026

संगीतकार लकी अली ने करियर के चरम पर पहुंचने के बाद पार्श्व गायकी से संन्यास लेने वाले गायक अरिजीत सिंह का समर्थन किया और कहा कि उनके साथ कुछ न कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। खुद भी बॉलीवुड से अलग राह चुनने वाले अली ने कहा कि वह सिंह के इस फैसले का पूरी तरह से समर्थन करते हैं कि वह संगीत उद्योग की पाबंदियों से बाहर जाकर कुछ करें।

सिंह (38) ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये संन्यास लेने की घोषणा करके अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया। उन्होंने 27 जनवरी को एक पोस्ट में लिखा,“नमस्ते, आप सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं। इतने वर्षों तक श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब पार्श्व गायकी से विदा ले रहा हूं। मैं इसे अलविदा कह रहा हूं। यहसफर शानदार रहा।”

“ओ सनम”, “एक पल का जीना” और “ना तुम जानो ना हम” जैसे हिट गानों के लिए मशहूर अली की रोमांस पर आधारित खुद की नयी एल्बम “तू जाने है कहां” रिलीज हुई है। इस गीत को कौसर मुनीर ने लिखा है और इसे टिप्स म्यूजिक बैनर के तहत रिलीज किया गया है। उन्होंने कहा, अब हम किसी भी फिल्म या म्यूजिक कंपनी या किसी और पर निर्भर नहीं हैं, हम खुद ही कंपनी हैं।

इसलिए, मूल रूप से यह खुद को अभिव्यक्त करने और समान सोच वाले लोगों के साथ काम करने की बहुत बड़ी आज़ादी है।” सिंह के संन्यास के बाद काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आखिर उन्हें यह फैसला लेने के लिए किस बात ने मजबूर किया। अपनी खुद की यात्रा के बारे में बताते हुए अली ने कहा कि हर नए कलाकार को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, “आपको कुछ भी प्लेट में रखकर नहीं परोसा जाता; आपको अपनी बात को सबसे अच्छे तरीके से पेश करना होता है और अपने किए हुए काम के प्रति खुद पर विश्वास करना होता है। एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं और उस बाधा को पार कर लेते हैं, तो चीजें थोड़ी आसान हो जाती हैं। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि रास्ता आसान है। बस आगे बढ़ना और फिर उस संदर्भ में और मेहनत करना आसान हो जाता है।” उन्होंने कहा, “जिंदगी का मतलब यह नहीं है कि यह आसान हो। आसान जिंदगी हमेशा अच्छी नहीं होती। इसमें ड्रामा होना चाहिए, संघर्ष होना चाहिए, बहुत सारी चीजें होनी चाहिए और ये सब आपके काम में भी झलकते हैं। मेरे मामले में, शायद यही वजह है कि मेरे किए हुए कई कामों में यह दिखाई दिया है।

प्रमुख खबरें

पुराने फ्रिज को दें नया और स्टाइलिश लुक, ये कवर बढ़ाएंगे घर की शान

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की मेडिकल रिपोर्ट जारी, डॉक्टरों ने बताया पूरी तरह फिट

Mann Ki Baat में PM Modi ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाई

Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल