'मैंने रुकवाया भारत-पाक युद्ध, मुझे मिलना चाहिए नोबेल पुरस्कार', डोनाल्ड ट्रंप ने 70वीं बार दोहराया अपना दावा

By रेनू तिवारी | Jan 10, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दक्षिण एशिया की राजनीति और भारत-पाक संबंधों को लेकर एक विवादास्पद और बड़ा दावा किया है। 'फॉक्स न्यूज' (Fox News) को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष को उन्होंने ही समाप्त करवाया था। ट्रंप ने साक्षात्कार के दौरान अपनी मध्यस्थता की क्षमताओं का बखान करते हुए कहा, "मैंने सवा आठ (8.25) युद्ध रुकवाए हैं।" उन्होंने इसका स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर से संघर्ष शुरू होने के कारण वह संख्या 'सवा आठ' पर है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि सैद्धांतिक रूप से, प्रत्येक युद्ध को रुकवाने के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।

ट्रंप के अनुसार, भारत और पाकिस्तान बड़े युद्ध के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा, ‘‘ये दो परमाणु संपन्न देश हैं। मैंने उनके बीच युद्ध रुकवाया। आठ विमान गिराए गए थे। वे वास्तव में बड़े युद्ध की स्थिति में थे।’’

इसे भी पढ़ें: नशामुक्त भारत का संकल्प! Amit Shah ने किया 31 मार्च से तीन साल के देशव्यापी अभियान का एलान

उल्लेखनीय है कि भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के जवाब में छह और सात मई की दरमियानी रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। दोनों देश सैन्य संघर्ष समाप्त करने पर 10 मई को सहमत हुए। भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की बात से हमेशा इनकार किया है।

सच्चाई और वैश्विक प्रतिक्रिया

हालाँकि ट्रंप इसे अपनी बड़ी कूटनीतिक जीत बता रहे हैं, लेकिन भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही आधिकारिक तौर पर इस प्रकार की किसी प्रत्यक्ष मध्यस्थता की बात कभी नहीं मानी है। विशेष रूप से भारत का रुख हमेशा यह रहा है कि पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दे द्विपक्षीय (Bilateral) हैं और इसमें किसी तीसरे देश के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार