मैं अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करता हूं... सड़क हादसों पर बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

By अंकित सिंह | Dec 12, 2024

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं और चीजों में सुधार के लिए मानव व्यवहार में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि जब उन्होंने पहली बार सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था तो उन्होंने दुर्घटनाओं को 50% तक कम करने का लक्ष्य रखा था। गडकरी ने कहा कि दुर्घटनाओं की संख्या कम करने के बारे में भूल जाइए, मुझे यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है कि इसमें वृद्धि हुई है।

इसे भी पढ़ें: अडानी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए लगाए जा रहे झूठे आरोप, केसी वेणुगोपाल बोले- संसदीय मंच का दुरुपयोग कर रहे सत्ता पक्ष के सदस्य

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 23,000 से अधिक लोग (या सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली कुल मौतों का 13.7%) लोग मारे गए हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 18,000 से अधिक (10.6%) मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में, यह आंकड़ा 15,000 (या कुल मौतों का 9%) से अधिक है, इसके बाद मध्य प्रदेश में 13,000 (8%) से अधिक मौतें हैं। शहरों में, दिल्ली सालाना 1,400 से अधिक मौतों के साथ चार्ट में सबसे आगे है, इसके बाद 915 मौतों के साथ बेंगलुरु है। गडकरी ने यह भी कहा कि सड़क पर ट्रक पार्किंग दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है, और कई ट्रक लेन अनुशासन का पालन नहीं करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी