CWG स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह ने कहा, बिहार के लोग गरिमा के साथ बिहार में ही रहें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

नयी दिल्ली। निशानेबाजी रेंज से राजनीति के मैदान में उतरी राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह बिहार के लोगों का आजीविका के लिये पलायन रोकने और उनका प्रदेश में भरोसा बहाल करने का लक्ष्य लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी हैं। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता 29 वर्ष की श्रेयसी को भाजपा ने जमुई विधानसभा से टिकट दिया है। बिहार में 28 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच चुनाव होने हैं। श्रेयसी ने कहा ,‘‘ बिहारी बिहार छोड़कर क्यो जाये और दूसरी जगह दूसरे दर्जे के नागरिक की तरह क्यो रहे। यह सही नहीं है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप राजनीति की बात करते हैं तो विकास की बात होनी चाहिये। सिर्फ मूलभूत ढांचा ही नहीं बल्कि बहुआयामी विकास।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम बिहार में नौकरी के मौके क्यो नहीं पैदा करते ताकि हमारे लोग अपने परिवार के साथ यहीं गरिमामय जीवन जी सकें।’’ कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश भर में काम कर रहे बिहारी श्रमिक अपने प्रदेश लौटे और ट्रेनें बंद होने के कारण पैदल ही निकल पड़े। बाद में विशेष ट्रेनें चलाई गई। श्रेयसी ने कहा कि वह बिहार में प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर अभियान का चेहरा बनना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Netflix की The Glory की रूह कंपाने वाली कहानी, सच्ची घटना पर बनी है ये K-Drama Series

Xi Jinping ने बढ़ाया Bangladesh की ओर दोस्ती का हाथ, BRI समेत 13 समझौतों पर हुए साइन

ऑस्ट्रेलियाई PM Albanese को Socceroos पर गर्व, FIFA World Cup 2026 नॉकआउट में पहुंचे

RJD का सियासी गढ़ 10 Circular Road खाली! Rabri Devi के आवास से हटे CCTV