मुझे फिर CM आवास से निकाला गया... आतिशी ने केंद्र की मोदी सरकार पर लगाया आरोप, PWD का इनकार

By अंकित सिंह | Jan 07, 2025

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उनके तीन महीने के कार्यकाल में दूसरी बार कल रात उन्हें आधिकारिक आवास से बेदखल कर दिया। हालाँकि, PWD ने दावों का खंडन किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि आज आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मुझे तीन महीने में दूसरी बार मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाल दिया है।

कालकाजी की प्रत्याशी ने कहा कि तीन महीने पहले भी मेरा सामान सड़क पर फेंक दिया गया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी को याद रखना चाहिए, आज जब उन्होंने मुझे फिर से मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाल दिया है, तो मैं शपथ लेती हूं कि मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि दिल्ली की हर पुजारी और ग्रंथी को 18,000 रुपये की सम्मान राशि मिले और हर बुजुर्ग को संजीवनी योजना के तहत मुफ्त इलाज मिले। हालांकि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दावों का खंडन करते हुए कहा है कि सीएम आतिशी ने 6 फ्लैग स्टाफ रोड (सीएम आवास) पर भौतिक कब्जा नहीं किया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि बार-बार याद दिलाने के बाद भी आतिशी घर में शिफ्ट नहीं हुईं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में चुनावी तारीखों के ऐलान पर बोले केजरीवाल, इस बार काम और गाली गलौज की राजनीति के बीच मुकाबला

इसके अलावा, आतिशी के अनुरोध पर घर में बदलाव किए गए, लेकिन वह घर में शिफ्ट नहीं हुईं, जिसके बाद घर का आवंटन रद्द कर दिया गया, विभाग ने कहा। विभाग ने आगे दावा किया कि नियमों के अनुसार, यदि आवंटित घर रहने योग्य होने का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के पांच दिनों के भीतर आवंटी घर में स्थानांतरित नहीं होता है, तो घर का आवंटन स्वचालित रूप से रद्द हो जाता है। इस बीच आप सांसद संजय सिंह ने 'शीशमहल' दावे पर बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए। बीजेपी का दावा है कि दिल्ली सीएम के आवास के अंदर एक स्विमिंग पूल है। मैं चुनौती देता हूं। कल सुबह 11 बजे हम मीडिया के साथ दिल्ली सीएम के आवास पर जाएंगे और सोने से बने शौचालय और स्विमिंग पूल की तलाश करेंगे। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास की तुलना प्रधानमंत्री आवास से भी की। 

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है