'मैं अमेठी का था, हूं और रहूंगा..', Rahul Gandhi बोले- भाजपा ने यहां का किया बहुत नुकसान, PM Modi पर भी वार

By अंकित सिंह | May 17, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल यही चाहते हैं कि कुछ लोग अमीर बने रहें और बाकी लोग गरीब रहें। उन्होंने कहा कि जब मैं सिर्फ 12 साल का था, तब पहली बार अपने पिता के साथ अमेठी आया था। मैंने अपनी आंखों से अपने पिता और अमेठी के बीच मोहब्बत भरा रिश्ता देखा है। मेरी भी ऐसी ही राजनीति है। मैं अमेठी का था.. अमेठी का हूं और अमेठी का रहूंगा। 

राहुल गांधी ने ऐसे इंटरव्यू में किसानों, मजदूरों, बेरोजगारी या महंगाई की बात नहीं होती। क्योंकि यह मीडिया नरेंद्र मोदी का है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अगर देश में 22 अरबपति बना सकते हैं तो हम करोड़ों लखपति बनाएंगे। - गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपया देंगे, किसानों का कर्ज माफ करेंगे, किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देंगे, मनरेगा में 400 रुपए की दैनिक मजदूरी देंगे, आशा, आंगनवाड़ी वर्कर्स को दोगुनी सैलरी मिलेगी। हम ये काम करने जा रहे हैं, मीडिया चाहे कुछ भी कहे.. हमें फर्क नहीं पड़ता।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम अमेठी में फूड पार्क लेकर आए थे। फूड पार्क से अमेठी बदल जाती। यहां चिप्स, अचार, टोमैटो कैचअप जैसे फूड प्रोसेसिंग के कई कारखाने लगते। फूड पार्क से लाखों लोगों को रोजगार मिलता, लेकिन नरेंद्र मोदी ने वो आपसे छीन लिया। INDIA की सरकार बनते ही मैं अमेठी में फूड पार्क लगवाऊंगा- ये मेरी गारंटी है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि आज किसानों को रात-रात भर अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। PM मोदी ने कहा था कि इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन आज प्रदेश में आवारा जानवरों की वजह से लोगों की जान जा रही है।

इसे भी पढ़ें: 'प्रियंका गांधी से दुनिया की सबसे बड़ी एक्टर', तंज सकते हुए राधिका खेड़ा बोलीं- कांग्रेस में महिलाओं का कितना सम्मान है, मैं उसका उदाहरण हूं

यादव ने कहा कि BJP के लोगों ने 'बोरी से भी चोरी' कर ली। अगर ये फिर से सरकार में आ गए तो खाद भी पाउच में खरीदना पड़ेगा। वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एक सेना बनकर लड़ रहे हैं। इस बार INDIA गठबंधन की जीत तय है। रायबरेली से मेरे परिवार का प्रेम का रिश्ता है, इस रिश्ते को अटूट रखने के लिए राहुल गांधी जी आपके प्रत्याशी बने हैं। राहुल ने कहा कि किशोरी लाल शर्मा जी यहां की जनता के लिए 40 साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं। मेरे पिता राजीव जी ने कई सारे को-ऑर्डिनेटर बनाए थे, उनमें किशोरी जी भी शामिल थे। किशोरी जी ने अमेठी की जनता के लिए अपना खून-पसीना बहाया है।  आप सभी लोग किशोरी जी को सांसद बनाइए और मैं आपसे कह रहा हूं कि जो काम रायबरेली के लिए होगा, वही अमेठी के लिए भी होगा। क्योंकि BJP ने आपका और अमेठी का बहुत नुकसान किया है।

प्रमुख खबरें

जन्म-मृत्यु रिकॉर्ड डिजिटल करने से क्या बदलेगा

Kanwar Yatra के मद्देनजर Darul Uloom Deoband की Advisory, छात्रों को संजीदगी और सुरक्षा की सख्त हिदायत

Ireland का 2027 World Cup में सीधे क्वालिफाई करने का सपना टूटा, Rain बनी विलेन!

TN Agriculture Budget सिर्फ CM Vijay की तारीफ, किसानों के सूखे की अनदेखी: MK Stalin का तीखा हमला