कोरोना से ठीक हुई सिंगर मैडोना को लोगों से क्यों मिल रही है आलोचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

लॉस एंजिलिस। पॉप स्टार मैडोना ने कहा कि वह ‘मैडोना X’ के लिए पेरिस में अंतिम चरण की यात्रा के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं लेकिन अब वह ‘स्वस्थ और ठीक’ हैं। छह मई को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में गायिका ने अपने स्वास्थ्य को लेकर उड़ रही अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है। इससे पिछले वाले पोस्ट में उन्होंने दावा किया था कि एंटीबॉडिज के लिए पॉजिटिव हैं। मैडोना 61 साल की हैं।

मैडोना ने कहा, ‘‘मैं वैसे लोगों के लिए चीजें स्पष्ट कर देना चाहती हूं जिनका विश्वास वायरस के बारे में जानकारियां हासिल करने से ज्यादा हेडिंग को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने में है। मैं अभी बीमार नहीं हूं। जब आप एंटीबॉडिज के लिए पॉजिटिव पाए जाते हैं तो इसका मतलब है कि आप संक्रमित थे जो कि मैं पहले स्पष्ट कर चुकी हूं कि सात सप्ताह पहले मैं कई अन्य कलाकारों के साथ पेरिस की यात्रा के दौरान संक्रमित थी।’’ उन्होंने कहा कि लेकिन वे सभी यही सोचते रहे थे कि वह फ्लू से पीड़ित हैं।

प्रमुख खबरें

बाल अपराधियों का सुधार और पुनर्वास किशोर न्याय कानून का मुख्य मकसद: इलाहाबाद हाईकोर्ट

नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द होने पर कॉजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया बड़ी जीत

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल