पुलवामा हमले पर बोले दास, पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर जवाब देंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2019

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुलवामा की आतंकवादी घटना में शहीद हुए झारखंड के जवान विजय को शनिवार को एक बार फिर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसी कायराना हरकत के लिए पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को यहां मोरहाबादी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि झारखंड की वीर भूमि से हमारा लाल विजय सोरेंग भी श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुआ है।

इसे भी पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार

रघुवर दास ने आगे कहा कि मैं विजय सोरेंग सहित सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी पूरा झारखंड, पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर जवाब दिया जाएगा और विजय पताका हम फहराएंगे।  

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Nitish Kumar के Rajya Sabha जाने से पहले Patna में सियासी हलचल, Amit Shah से मुलाकात के क्या हैं मायने?

Leucorrhoea Remedies: White Discharge की Problem होगी जड़ से खत्म, एक्सपर्ट ने बताए ये 2 अचूक उपाय

T20 World Cup Semifinal: बदला, सम्मान और फाइनल का टिकट, Team India के सामने England की अग्निपरीक्षा

Israel-Iran में शामिल होंगे अब भारत का ये न्यूक्लियर बम वाला पड़ोसी देश! आपस में ही भिड़ेंगे शिया-सुन्नी?