जिस मतदान केंद्र पर कांग्रेस को शून्य वोट, वहां 25 लाख के विकास कार्य कराऊंगा : Kailash Vijayvargiya

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2024

इंदौर। मध्यप्रदेश के काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धार लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के सामने पेशकश की है कि जिस मतदान केंद्र पर कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा, उस क्षेत्र में वह 25 लाख रुपये के विकास कार्य कराएंगे। कांग्रेस ने विजयवर्गीय के इस बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें: मिजोरम में 4.34 करोड़ से अधिक की हेरोइन, विदेशी सिगरेट जब्त

उन्होंने मांग की कि निर्वाचन आयोग को काबीना मंत्री के इस कथन का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। धार लोकसभा क्षेत्र आदिवासी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है जहां कुल 19.47 लाख मतदाता हैं। धार में भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद छतर सिंह दरबार का टिकट काटकर पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने राधेश्याम मुवेल को उम्मीदवार बनाया है।

प्रमुख खबरें

ASIM RIAZ ने बिग बॉस 20 को बताया फ्लॉप, फिर डिलीट किया ट्वीट

Satya Niketan हादसा: CM Gupta का ऐलान, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी

भारत का नया Strategic Power Centre बनने जा रहा है Great Nicobar, Andaman को परमाणु ताकत से लैस करने की तैयारी

Rajasthan में गुटबाजी राजनीति के माहिर खिलाड़ी Sachin Pilot आखिर कैसे Punjab Congress को एकजुट कर पाएंगे?