मैं तुरंत गोरखपुर वापस चला जाऊंगा... आखिर दिल्ली में पूर्वाचलियों से ऐसा क्यों बोले रवि किशन

By अंकित सिंह | Jan 28, 2025

राजधानी में पूर्वांचली मतदाताओं को लुभाने के लिए उच्च तीव्रता वाले अभियानों के बीच, भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। पार्टी के सांसद रवि किशन और पूर्वोत्तर दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी लगातार चुनावी प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली में पूर्वांचली वोट काफी महत्व रखता है। रवि किशन ने आज कहा कि मैं पूर्वांचली मतदाताओं से पूछ रहा हूं कि पिछले 10 वर्षों में उन्हें विश्वासघात और धोखे के अलावा क्या मिला। अगर उन्होंने 10 साल में कुछ किया हो तो मुझे दिखाएं और मैं तुरंत गोरखपुर वापस चला जाऊंगा। भोजपुरिया और पूर्वांचली लोग साफ कह रहे हैं कि यह झूठों की पार्टी है और इस पार्टी से उन्हें धोखा मिला है। 

इसे भी पढ़ें: गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म नहीं होगी, बीजेपी नेताओं के महाकुंभ स्नान पर खरगे का तंज

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तिवारी ने बताया कि कुछ गाने ऐसे बनते हैं कि उन्हें रीमिक्स करने की ज़रूरत पड़ती है। मेरी टीम ने मुझे 2017 में जारी किए गए एक गाने बीजेपी दिल में, बीजेपी दिल्ली में को रीमिक्स करने के लिए कहा था। आज हम इसका रीमिक्स संस्करण जारी कर रहे हैं, जिसमें हमारी चुनावी गारंटी भी शामिल है।” दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट पर पांच फरवरी को मतदान होगा तथा मतगणना आठ फरवरी को की जाएगी।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच