यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने पर चर्चा के लिए मैं अगले सप्ताह अलास्का में पुतिन से मिलूंगा: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने पर चर्चा के लिए अगले शुक्रवार को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस मुलाकात से सकारात्मक निष्कर्ष निकल सकते हैं। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से ट्रंप इस बात को लेकर निराशा व्यक्त कर रहे हैं कि संघर्ष को रोकने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी। इससे पहले ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि किसी भी समझौते में संभवतः ‘‘कुछ इलाकों की अदला-बदली’’ शामिल हो सकती है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

क्रेमलिन के करीबी लोगों समेत कुछ विश्लेषकों का मानना है कि रूस उन इलाकों को छोड़ने का प्रस्ताव दे सकता है जो उन चार क्षेत्रों के बाहर हैं, जिन्हें वह पहले ही अपने देश में मिला लेने का दावा कर चुका है।

प्रमुख खबरें

पंजाब में सियासी भूचाल! आप सरकार पर सबसे बड़ा संकट! CM मान के दफ्तर तक पहुंची आंच, हाई कोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश

Supreme Court ने Central Secretariat Library के स्थानांतरण पर केंद्र से मांगा जवाब

Koel Mallick Joins BJP | कोएल मल्लिक राज्यसभा नामांकन के अगले दिन बीजेपी में हुईं शामिल, कहा- खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं

2020 Delhi Riots Case | नेता बच गए या याचिका में दम नहीं था? 2020 दिल्ली दंगों में हेट स्पीच की FIR मांग पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला!