पंजाब की सेवा करने का आया समय, भगवंत मान बोले- संसद को बहुत याद करूंगा

By अनुराग गुप्ता | Mar 14, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार इस्तीफा देने के लिए संसद पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि मैं इस संसद को मैं बहुत याद करूंगा, लेकिन पंजाब के लोगों ने मुझे पूरे पंजाब की सेवा करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। मैं संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि एक और आवाज़ संसद में गूंजेगी। 

आपको बता दें कि संगरूर से आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान अपने पद से इस्तीफा देंगे। 48 वर्षीय भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले में स्थित शहीद भगत सिंह के मूल गांव खटकड़ कलां में आयोजित होगा।

इसे भी पढ़ें: लव यू पंजाब आपने कमाल कर दिया: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में पंजाब की 117 में से 92 सीटों पर कब्जा किया। इस चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने भी धुरी विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों से हराया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखबीर बादल, नवजोत सिंह सिद्धू जैसे कद्दावर नेता चुनाव हार गए।

प्रमुख खबरें

Lava Viraat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh Battery

UP में कानून का राज, CM Yogi बोले- अपराधी या तो जेल में हैं या दूसरी दुनिया में

Canada को मिला EU का पहला Associate Member बनने का न्योता, मजबूत होंगे रणनीतिक रिश्ते

Gadchiroli से CJP का आदिवासी स्कूल ठीक करो अभियान, बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा जोर