Iran Vs America: मारने में जरा भी नहीं हिचकिचाऊंगा, ईरान के मंत्री ने ट्रंप की हत्या का किया ऐलान

By अभिनय आकाश | Feb 07, 2025

मैं तुम्हें मारने में एक पल भी नहीं हिचकिचाऊंगा डोनाल्ड ट्रंप। ये धमकी ईरान के मंत्री मोजतबा जरेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे सीधे लफ्जों में चेतावनी दी है और यहां तक कह दिया है कि मैं तुम्हारी हत्या करने में जरा भी नहीं हिचकिचाऊंगा। अब ईरान के मंत्री के इस बयान के बाद दुनिया का सियासी पारा हाई हो गया है। लंबे अरसे से ईरान और अमेरिका के बीच दुश्मनी देखने को मिली है। ट्रंप की तरफ से भी लगातार ईरान को धमकी दी जाती रही है। अभी दो दिन पहले उन्होंने ये भी कह दिया था कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो ईरान को नेस्तोनाबूद कर दिया जाए। ईरान का वजूद मिटा दिया जाएगा। ट्रंप के इसी बयान के बाद अब ईरान से जवाब आया। रान के मंत्री मोजतबा जरेई ने सीधे सीधे ट्रंप को चेतावनी दे दी और कह दिया कि मैं तुम्हारी हत्या करने में जरा भी नहीं हिचकिचाऊंगा। 

इसे भी पढ़ें: हथकड़ी लगा भारतीयों को भेजे जाने के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे पर आई नई खबर, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या बताया

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिए है कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो उसे तबाह कर दिया जाए। ट्रंप ने कहा कि मैंने निर्देश दिए हैं कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें तबाह कर दिया जाए, जिसके बाद कुछ भी नहीं बचेगा। अमेरिका के न्याय विभाग ने नवंबर में आरोप लगाए थे कि राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले ईरान ने ट्रंप की हत्या की साजिश रची थी जिसे नाकाम कर दिया गया। ट्रंप ने ईरान से समझौता करने की पेशकश की, लेकिन साथ ही यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान नहीं मानता है, तो यह उसके घातक साबित होगा। इसके अलावा, उन्होंने ईरान की तेल बिक्री को रोकने के लिए उस पर ज्यादा से ज्यादा दबाव डालने का आदेश दिया।  

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की