किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे यशवंत सिन्हा, कहा- मैं निर्दलीय रहूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2022

कोलकाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे। हाल में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दलों के संयुक्त उम्मीदवार सिन्हा को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सिन्हा ने राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। सिन्हा (84) ने कहा कि उन्होंने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह अब सार्वजनिक जीवन में क्या भूमिका निभाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से आज फिर होगी पूछताछ, कांग्रेस का दावा- जारी रहेगा हमारा सत्याग्रह

उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘मैं निर्दलीय रहूंगा और किसी अन्य दल में शामिल नहीं होऊंगा।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह तृणमूल के नेतृत्व के संपर्क में हैं, सिन्हा ने ‘‘नहीं’’ में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘किसी ने मुझसे बात नहीं की, मैंने किसी से बात नहीं की।’’ बहरहाल, उन्होंने कहा कि वह ‘‘निजी आधार पर’’ एक तृणमूल नेता के संपर्क में हैं। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे देखना होगा कि (सार्वजनिक जीवन में) मैं क्या भूमिका निभाऊंगा, मैं कितना सक्रिय रहूंगा। मैं अब 84 साल का हूं, तो ये समस्याएं हैं। मुझे देखना होगा कि मैं कितने लंबे समयतक काम कर सकता हूं।’’ भाजपा के धुर आलोचक सिन्हा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले मार्च 2021 में तृणमूल में शामिल हो गए थे। वह 2018 में भाजपा से अलग हो गए थे।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर