नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से आज फिर होगी पूछताछ, कांग्रेस का दावा- जारी रहेगा हमारा सत्याग्रह

ajay maken
ANI
अंकित सिंह । Jul 26 2022 10:32AM

अजय माकन ने कहा कि हमने तय किया था कि सोनिया गांधी से जब तक पूछताछ की जाएगी, तब तक हम राजघाट पर सत्याग्रह करेंगे। लेकिन यह दुख की बात है कि भारत सरकार ने राजघाट पर सत्याग्रह करने के लिए देश के प्रमुख विपक्षी पार्टी को इजाजत नहीं दे रही है।

नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े एक मामले में कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज एक बार फिर से ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होंगी। कांग्रेस सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ सरकार पर हल्ला बोल कर रही है। कांग्रेस इसको लेकर सत्याग्रह कर रही है। आज एक बार फिर से कांग्रेस से सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ देशव्यापी सत्याग्रह करने जा रही है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने सुबह सवेरे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि पार्टी दफ्तर आने से कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में सांसद भी इसके आवाज उठाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि हमें राजघाट जाने के लिए हमें इजाजत नहीं दी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: सत्याग्रह का ड्रामा कर रही कांग्रेस, भाजपा का सवाल- सोनिया और राहुल से क्यों ना हो पूछताछ

अजय माकन ने कहा कि हमने तय किया था कि सोनिया गांधी से जब तक पूछताछ की जाएगी, तब तक हम राजघाट पर सत्याग्रह करेंगे। लेकिन यह दुख की बात है कि भारत सरकार ने राजघाट पर सत्याग्रह करने के लिए देश के प्रमुख विपक्षी पार्टी को इजाजत नहीं दे रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इससे ज्यादा शर्म और दुख की बात नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर गांधी जी के समाधि के पास से सत्याग्रह नहीं हो सकता तो इसका मतलब साथ में कि लोकतंत्र की हत्या की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा को साफ तौर पर संदेश देना चाहते हैं कि लोकतंत्र के दो पहिया होते हैं, एक सत्ता और एक विपक्ष, अगर एक भी खिसक गया तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: शिंदे का जिक्र करते हुए सीट विवाद को लेकर सरकार पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- आप अपने लोगों को बैठाते हो आगे

दूसरी ओर भाजपा की ओर से एक बार फिर से कांग्रेस पर पलटवार किया गया है। भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सवाल किया कि 5000 करोड़ के गबन का मुख्य षड्यंत्रकर्ता कौन है? उन्होंने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी से क्यों न पूछताछ की जाए? भाजपा की ओर से साफ तौर पर कहा कि जहां भ्रष्टाचार हुआ है वहां जांच होगी। भाजपा की ओर से साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस सत्याग्रह का ड्रामा कर रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़