शरद पवार ने लिया संकल्प, कहा- भाजपा-शिवसेना का बोरिया बिस्तर समेटकर करूंगा आराम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2019

मुंबई। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि वह अब भी जवान हैं और महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को परास्त करने तक आराम नहीं करेंगे। दिसंबर में पवार 79 वर्ष के हो जाएंगे। वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अकोला के बालापुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होगा। रैली में पवार के संबोधन से पहले एक पार्टी नेता ने कहा कि राकांपा प्रमुख इस उम्र में भी पूरे राज्य में प्रचार कर रहे हैं।

पवार ने अपने संबोधन में कहा कि किसी ने कहा कि मैं इस उम्र में भी प्रचार कर रहा हूं। मैं आपकी पार्टी का अध्यक्ष हूं। ऐसा दोबारा न कहें। क्या मैं बूढ़ा हो गया हूं? तभी किसी ने भीड़ में से कहा कि अभी तो मैं जवान हूं। पवार ने तुरंत जवाब दिया कि मैं भी अभी जवान हूं। उन्होंने कहा कि चिंता न करें। मैं इन लोगों (सत्तारूढ़) को घर भेजने के बाद घर जाऊंगा।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा