प्रधानमंत्री और अमित शाह मेरे खिलाफ प्रचार करें, तब भी कोलार से मैं जीतूंगा: सिद्धरमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2023

मैसुरु। कर्नाटक के कोलार विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि वह निश्चित रूप से जीतेंगे, भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके खिलाफ प्रचार करें। पूर्व मुख्यमंत्री ने उम्र और दूरी का हवाला देते हुए बागलकोट जिले की अपनी बादामी सीट की जगह इस बार कोलार से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के शिक्षा विभाग पर झूठे आरोप लगा रहे उपराज्यपाल, शिक्षकों का मजाक उड़ा रहे : सिसोदिया

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बादामी से इसलिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, क्योंकि यह बहुत दूर है और उम्र भी एक कारक है, जो उन्हें वहां से चुनाव लड़ने से रोक रहा है। उन्होंने कहा, बदामी के लोग मुझे वहां चाहते हैं और एक हेलीकॉप्टर भी प्रायोजित करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उम्र से संबंधित मुद्दों और दूरी के कारण मैंने कोलार से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री द्वारा कर्नाटक सरकार की तारीफ किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मोदी झूठ बोल रहे हैं।

सिद्धरमैया ने कहा, “क्या यह सच नहीं है कि पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती घोटाले में लोगों ने पैसे बनाए? अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमृत पॉल जेल में क्यों हैं?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुख्यात अपराधी सैंट्रो रवि को सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। कांग्रेस के दिग्गज ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में 140 से 150 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा