काश मोदी भी पाकिस्तान आते... SCO समिट को लेकर छलका नवाज शरीफ का दर्द, कहा- हम भीख मांग रहे हैं

By अभिनय आकाश | Oct 15, 2024

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों की परिषद (सीएचजी) की 23वीं बैठक के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया था। अब इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री का दर्द साफ झलका है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ ने आने वाले समय में भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने पड़ोसी देश के साथ बेहतर संबंधों की वकालत की। नवाज ने भारतीय पत्रकार बरखा दत्त के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि मैं हमेशा भारत के साथ अच्छे संबंधों का समर्थक रहा हूं। उन्होंने उम्मीद जताई कि रिश्ते को पुनर्जीवित करने का अवसर है। नवाज ने कहा कि ये बहुत अच्छा होती अगर प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी भी एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होते। मुझे उम्मीद है कि निकट भविष्य में उन्हें और हमें एक साथ बैठने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: इस्लामाबाद के हवाई अड्डे पर उतरा जयशंकर का स्पेशल विमान, पाकिस्तान की सेना ने एयरपोर्ट को चारो तरफ से घेर लिया

हालाँकि, नवाज़ शरीफ़ बार-बार भारत के साथ सकारात्मक संबंधों की वकालत करते रहे हैं। पिछले साल उन्होंने भारत और अफगानिस्तान सहित पड़ोसियों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया था। उन्होंने यह याद दिलाते हुए कि कहा था कि दो भारतीय प्रधानमंत्रियों, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का दौरा किया था। उन्होंने मोदी को रिकॉर्ड तीसरी बार जीत हासिल करने पर बधाई दी और कहा कि यह उनके संबंधों पर लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner की Miami Open जीत पर भावुक हुईं Lindsey Vonn, दर्दनाक चोट के बीच दिया खास संदेश

PSL 2024 में बड़ा बवाल, Shaheen Afridi ने तोड़ा Security Protocol, लगा 10 लाख का जुर्माना

IPL 2026 में Rajasthan का Royal आगाज़, Chennai को हराकर बाकी टीमों को दी बड़ी चेतावनी

West Asia में तनाव से Asian Stock Market क्रैश, Investors में दहशत, 2022 के बाद सबसे बड़ी गिरावट