By अभिनय आकाश | Oct 03, 2026
IAF चीफ एयर चीफ मार्शल AP सिंह ने शनिवार को कहा कि तेजस फाइटर जेट Mk-1A वर्ज़न की डिलीवरी में उम्मीद से ज़्यादा देरी हुई है। साथ ही, उन्होंने संकेत दिया कि भारतीय वायु सेना मौजूदा क्षमता की कमियों को दूर करने के लिए इस एयरक्राफ्ट के Mk-2 वर्ज़न पर भी विचार कर रही है। LCA Mk-1A की डिलीवरी में देरी के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) पर जुर्माना लगाए जाने के सवाल पर सिंह ने कहा कि डिफेंस प्रोग्राम में देरी हो सकती है, लेकिन उन्होंने माना कि मौजूदा देरी काफी ज़्यादा है। IAF चीफ ने कहा कि ऐसा होता है कि आप कुछ प्लान करते हैं, लेकिन काम में देरी हो जाती है। लेकिन इस बार देरी बहुत ज़्यादा हुई है। हम मार्क 2 पर भी विचार कर रहे हैं। ये सभी मौजूदा कमियों को पूरा करने में सक्षम होंगे।