तमिलनाडु हादसे के लिए गठित की गई ट्राई-सर्विस कोर्ट ऑफ इंक्वायरी, सामने आएंगे सभी तथ्य: वायुसेना

By अनुराग गुप्ता | Dec 10, 2021

नयी दिल्ली। तमिलनाडु हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर किए जा रहे तरह-तरह के दावों के बीच शुक्रवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि भारतीय वायुसेना ने 08 दिसंबर,2021 को हुए दुखद हेलीकॉप्टर हादसे के कारणों की जांच के लिए एक ट्राई-सर्विस कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है। जांच तेजी से पूरी की जाएगी और तथ्यों को सामने लाया जाएगा। तब तक मृतक की गरिमा का सम्मान करने के लिए बेबुनियाद अटकलों से बचा जा सकता है।

आपको बता दें कि तमिलनाडु के कन्नूर में बुधवार की दोपहर वायुसेना का एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। इस हेलीकॉप्टर में भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्यकर्मी सवार थे। जिनमें से 13 की मौत हो गई और एकमात्र बचे शख्स ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत काफी ज्यादा खराब है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए वेलिंगटन से बेंगलुरू के कमांड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

प्रमुख खबरें

Lakhimpur Kheri में निजी स्कूल परिसर में शिक्षिका की हत्या, प्रशासन ने जारी की 16 सूत्री सुरक्षा सूची

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम