Video । सिद्धार्थनगर में टंकी पर फंसे बच्चों के लिए देवदूत बनी Indian Air Force, हेलीकॉप्टर से किया Rescue

By एकता | May 03, 2026

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को भारतीय वायु सेना ने सुरक्षित बचा लिया है। यह रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार सुबह किया गया, जिसमें वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली गई।

कैसे फंसे थे बच्चे?

ये दोनों बच्चे रात में ही पानी की टंकी के ऊपर फंस गए थे। दरअसल, टंकी पर चढ़ने और उतरने वाली सीढ़ी टूट गई थी, जिसके कारण वे ऊपर ही फंस गए और नीचे नहीं आ सके।

ऐसे हुआ रेस्क्यू

वायु सेना ने एक्स (पहले ट्विटर) पर इस बचाव अभियान का वीडियो भी शेयर किया है। वायु सेना ने बताया कि राज्य सरकार के अनुरोध पर सेंट्रल एयर कमांड के एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया। सुबह करीब 5:30 बजे दोनों बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया और हेलीकॉप्टर सीधे गोरखपुर में उतरा।

इसे भी पढ़ें: Vivek Vihar Fire Tragedy: सुबह-सुबह आग का तांडव, 9 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत

अधिकारियों ने क्या कहा?

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा ने बताया कि जिला प्रशासन लगातार वायु सेना के अधिकारियों के संपर्क में था। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके तालमेल से ही यह बचाव अभियान संभव हो सका और दोनों बच्चे अब सुरक्षित हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ