वायुसेना में बढ़ेगी महिलाओं की संख्या, चीन सीमा पर ज्यादा चिंता की जरूरत नहींः वीआर चौधरी

By नीरज कुमार दुबे | Oct 04, 2022

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने एक महत्वपूर्ण बयान में कहा है कि भारतीय वायु सेना ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी गतिविधियों से निपटने के लिए ‘‘तनाव न बढ़ाने वाले’’ उपयुक्त कदम उठाए हैं। आठ अक्टूबर को वायु सेना दिवस के मद्देनजर आज आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर हाल के घटनाक्रम किसी भी चुनौती से निपटने के लिए मजबूत सेना की आवश्यकता को दर्शाते हैं।

तीनों सेनाओं की महत्वाकांक्षी एकीकरण योजना यानि थियेटर कमांड का जिक्र करते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायु सेना भविष्य के युद्धों के लिए सहयोगी सेनाओं के एक साथ मिलकर काम करने की अनिवार्यता को समझती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम तीनों सेनाओं के एकीकरण के खिलाफ नहीं हैं, हमारी आपत्तियां केवल कुछ संरचनाओं को लेकर है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय वायु सेना रक्षा उत्पादन में आत्म-निर्भरता के लिए सरकार के साथ तालमेल कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Tejas और Rafale के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Prachand लड़ाकू हेलीकॉप्टर में उड़ान भर रचा इतिहास

अग्निपथ योजना संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत 'एयर वॉरियर' की भर्तियों को सुव्यवस्थित कर दिया गया है और इस साल दिसंबर में 3,000 अग्निवीर वायु को भारतीय एयर फोर्स में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला अग्निवीरों की भर्ती की योजना अगले साल के लिए बनाई गयी है। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायु सेना में महिला कर्मचारियों को शामिल करने के संबंध में सवालों के जवाब देते हुए कहा कि वायु सेना अपने सभी विभागों में और बेड़े में महिलाओं को तैनात करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “हम वायु सेना में 10 प्रतिशत महिलाओं को रखने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध को 6 महिने हो चुके हैं, अभी तक हमें किसी भी स्पेयर पार्ट्स की कमी महसूस नहीं हुई है। हमने पिछले कुछ सालों में स्वदेशी को काफी बढ़ावा दिया है और हमने 62,000 स्पेयर पार्ट्स को यहीं से खरीदा है। इसलिए हमारी निर्भरता यूक्रेन, रूस से कम हुई है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार