सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले, अर्नब की गिरफ्तारी दिलाती है आपातकाल की याद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2020

नयी दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में यह “प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है” और “आपातकाल के दिनों” की याद दिलाती है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस की मानसिकता “फासीवादी और आपातकाल वाली है।” एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोस्वामी को 53 वर्ष के एक इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। जावड़ेकर ने ट्वीट किया, “महाराष्ट्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले की हम निंदा करते हैं। प्रेस के साथ पेश आने का यह तरीका नहीं है। इससे आपातकाल के दिनों की याद आती है जब प्रेस के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाता था।”

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा