IBA ने IOC को अनुबंध के उल्लंघन के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2023

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) पर ‘पारदर्शिता की कमी’ और ‘गैरकानूनी’ आचरण का आरोप लगाया है और साथ ही उसने इसके ‘पारदर्शिता सिद्धांतों’ पर भी सवाल उठाये। आईबीए ने इस मुद्दे पर समाधान के लिए आईओसी को अदालत में ले जाने की धमकी दी है। आईबीए ने आईओसी के 2024 पेरिस ओलंपिक की क्वालीफिकेशन प्रक्रिया के लिए मुक्केबाजी अधिकारियों को आंमत्रित करने के कारण यह धमकी दी।

आईओसी ने आईबीए को सूचित किया कि वह पेरिस ओलंपिक के मुक्केबाजी क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट खुद आयोजित करेगा जैसा कि उसने 2020 तोक्यो ओलंपिक से पहले किये थे। आईओसी के निर्देशों के बावजूद मुक्केबाजी संस्था (आईबीए) ने घोषित किया कि आईबीए द्वारा नयी दिल्ली में आयोजित हुई विश्व चैम्पियनशिप 2024 पेरिस के लिए मुख्य क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट होगी। आईबीए ने कहा कि उसके पास आईओसी को अदालत ले जाने का अधिकार है।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही