Captain Devi Sharan: IC 814 विमान के पायलट 40 साल की सेवा के बाद रिटायर, शेयर किया कंधार अपहरण का अनुभव

By अभिनय आकाश | Jan 06, 2025

एयर इंडिया ने 1999 में अपहृत उड़ान आईसी 814 के पायलट कैप्टन देवी शरण को पायलट के रूप में अपनी आखिरी उड़ान पूरी करने के बाद सम्मानित किया। एयर इंडिया द्वारा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि द स्काई बोज़, द रनवे सैल्यूट्स - इतिहास में साहस में लिखी गई एक विरासत में अंकित एक नाम है। इंडियन एयरलाइंस (बाद में एयर इंडिया का एक प्रभाग) के विमान IC 814 को दिसंबर 1999 में काठमांडू से उड़ान भरने के सिर्फ 40 मिनट बाद पांच आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। विमान में कैप्टन देवी शरण समेत 179 यात्री और चालक दल के 11 सदस्य सवार थे।

इसे भी पढ़ें: एयर इंडिया ने चुनिंदा विमानों में वाई-फाई सेवा शुरू की

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि अपहरण उनके जीवन के सबसे कठिन दिनों में से एक था।  आईसी 814 अपहरण ने मुझे सिखाया कि जीवन बहुत अप्रत्याशित है और व्यक्ति को हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। वे मेरे जीवन के सबसे कठिन दिन थे और मेरा एकमात्र उद्देश्य उस विमान में सवार सभी लोगों की जान बचाना था। मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि कोई भी चालक दल का सदस्य, यात्री या कोई अन्य उन क्षणों को फिर से न जीते। 

View this post on Instagram

A post shared by Air India (@airindia)

प्रमुख खबरें

MS Dhoni की वापसी पर सस्पेंस गहराया, Lucknow मैच से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, जानें वजह

एक्शन नहीं लिया तो अराजकता फैलेगी, केजरीवाल समेत 5 AAP नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी

Hardik Pandya और Surya बाहर, यॉर्कर किंग Jasprit Bumrah के हाथ में MI की कमान

Taliban ने दिया भारत को अफगान-पाक बॉर्डर का ठेका, 46 मिलियन डॉलर की बड़ी डील!