ICC ने जोनाथन हाल को अपना वकील नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को जोनाथन हाल में अपना वकील और कंपनी सचिव नियुक्त किया। हाल को फुटबॉल और रग्बी जैसे खेलों में 27 साल तक वकालत का अनुभव है। आईसीसी ने बयान में कहा कि हाल ने अंतररष्ट्रीय स्तर और ब्रिटेन में कई खेल संगठनों में वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका निभाई है जिसमें यूएफा और लारेस भी शामिल हैं।

हाल ने 11 साल तक द फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) के साथ संचालन निदेशक के रूप में काम किया और वह नियामक और संचालन से जुड़े सभी मुद्दों को देखते थे। आईसीसी के सीईओ मुन साहनी ने कहा, ‘‘मुझे विस्तृत वैश्विक खोज के बाद जोनाथन की क्ष्ज्ञमता के वकील का आईसीसी में स्वागत करने की खुशी है जो हमारी विधिक इकाई के प्रमुख होंगे।’’

प्रमुख खबरें

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट