ICC ने लगाया है प्रतिबंध फिर भी भारतीय दौरे पर टी20 सीरीज खेलेने आएगी ये क्रिकेट टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के एक अधिकारी ने कहा कि आईसीसी द्वारा निलंबित किये जाने के बावजूद अगले महीने होने वाली त्रिकोणीय ट्वेंटी20 टूर्नामेंट में वह जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगा। खेल की विश्व संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जुलाई में जिम्बाब्वे को सरकारी हस्तक्षेप के कारण निलंबित कर दिया था जिससे उसकी कई देशों के टूर्नामेंट में भागीदारी पर संशय बन गया था। 

बीसीबी के प्रवक्ता जलाल युनूस ने एएफपी को कहा कि हमें संबंधित अधिकारियों से सूचना मिली है कि जिम्बाब्वे के द्विपक्षीय मैचों में खेलने पर कोई रोक नहीं है। उन्हें सिर्फ आईसीसी प्रतियोगिताओं से ही निलंबित किया गया है। इसलिये हमने उन्हें श्रृंखला में शामिल किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली तीसरी टीम अफगानिस्तान है जिसका आयोजन 13 से 24 सितंबर तक किया जायेगा। बांग्लादेश पहले सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला खेल रहा था लेकिन जिम्बाब्वे के श्रृंखला में शामिल करने के अनुरोध के बाद इसे त्रिकोणीय श्रृंखला किया गया। 

प्रमुख खबरें

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक वर्ल्ड में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत