कोरोना का खतरा: ICC के ज्यादातर कर्मचारी घर से करेंगे काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

दुबई।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संघ (आईसीसी) ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण अपने ज्यादातर कर्मचारियों के लिये घर से काम करने की नीति बनायी है। अध्यक्ष शशांक मनोहर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी के अलावा आईसीसी के शीर्ष अधिकारियों के साथ मिल कर इस वायरस के संक्रमण के कारण प्रभावित होने वाले क्रिकेट कैलेंडर को लेकर वीडियो कांफ्रेंस करने की तैयारी कर रहे हैं।

 इस वैश्विक इकाई ने हालांकि इस योजना के लिए कोई समय नहीं तय किया है। आईसीसी एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह आईसीसी भी अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन कर रहा है और अब हमारे ज्यादातर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी प्राथमिकता कर्मचारियों के काम को प्रभावित किये बिना स्वास्थ्य की रक्षा करना है। हमारी टीम के पास घर से काम करने की क्षमता है जिससे हम अपने कर्मचारियों, उनके परिवारों और व्यापक समुदायों को सुरक्षित रखते हुए पूरी तरह से कार्य कर सकते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: कोरोना खतरे के बीच ऑस्ट्रेलिया ने कहा- खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक की करें तैयारी

चीन के वुहान से फैली इस बीमारी से दुनियाभर में 14,000 लोगों की मौत हो गयी है। पुरुषों का टी20 विश्व कप अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में खेला जाना है, लेकिन वहां की सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने में लगी है जिससे इसके आयोजन पर संदेह उत्पन्न हो गया है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप