ICC ने कोरोना की वजह से सभी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट किए स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कोविड 19 महामारी के कारण 30 जून से पहले होने वाले सभी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्थगित कर दिये हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस से 21000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और चार लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। आईसीसी के टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने कहा ,‘‘दुनिया भर में यात्रा को लेकर पाबंदियों और मौजूदा माहौल में सेहत को लेकर चिंताओं को देखते हुए आईसीसी ने आगामी समीक्षा तक जून के आखिर तक सारे टूर्नामेंट स्थगित करने का फैसला किया है।’’

इसने कहा ,‘‘खिलाड़ियों, अधिकारियों, स्टाफ और प्रशंसकों की सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमें सभी संबंधित पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेना है। हमारा मानना हैकि यह समझदारी भरा फैसला लेने का समय है।’’ आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर श्रीलंका में तीन से 19 जुलाई के बीच होने हैं। आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप ट्राफी टूर भी अप्रैल में नहीं होगा। आईसीसी ने कहा कि पुरूष टी20 विश्व कप 2021 और विश्व कप 2023 क्वालीफाइंग टूर्नामेंटों को लेकर लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Iran और US समझौते के मसौदे पर राजी, Strait of Hormuz खुलने और प्रतिबंध हटने की उम्मीद

Congo में Ebola का कहर, 5,026 मरीजों की मौत के बाद बना दूसरा सबसे घातक प्रकोप

Mau News: दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर झूठा केस दर्ज कराने वाला UP Police सिपाही गिरफ्तार

देश में पहली वोट चोरी नेहरू के समय हुई थी, मॉक पार्लियामेंट के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना