ICC टेस्ट रैंकिंग: शीर्ष पर कोहली बरकरार, शॉ और पंत ने लगाई लंबी छलांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2018

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी ताजा विश्व रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं जबकि पृथ्वी साव और ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला समाप्त होने के बाद जारी रैंकिंग में लंबी छलांग लगायी है। इस साल के अंडर-19 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में टीम की अगुवाई करने वाले साव के लिये अपनी पदार्पण श्रृंखला में ही यादगार प्रदर्शन किया। हैदराबाद में 70 और नाबाद 33 रन की दो पारियां खेलने के दम पर वह 13 पायदान ऊपर 60वें स्थान पर पहुंच गये हैं। उन्होंने अपने पदार्पण मैच में शतक जड़कर रैंकिंग में 73वें स्थान पर प्रवेश किया था।

वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान जैसन होल्डर ने सभी विभागों में अच्छी प्रगति की है। भारत की पहली पारी में 56 रन देकर पांच विकेट लेने से वह गेंदबाजी रैंकिंग में चार पायदान ऊपर नौवें स्थान पर पहुंच गये हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। बल्लेबाजी में भी अर्धशतक जमाने से वह तीन पायदान आगे 53वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे। आलराउंडरों की सूची में भी होल्डर दक्षिण अफ्रीका के वर्नोन फिलैंडर की जगह तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।

वेस्टइंडीज की तरफ से पहली पारी में शतक जड़ने वाले रोस्टन चेज दस पायदान चढ़कर 31वें जबकि शाई होप पांच पायदान ऊपर 35वें स्थान पर पहुंच गये हैं। भारत को श्रृंखला में 2-0 से जीत दर्ज करने पर एक अंक मिला जबकि वेस्टइंडीज को एक अंक का नुकसान हुआ। टीम रैंकिंग में हालांकि कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand