ICC Test Rankings में सिराज और रवींद्र जडेजा ने किया कमाल, कुलदीप-राहुल ने लगाई बड़ी छलांग

By Kusum | Oct 08, 2025

आईसीसी ने बुधवार को टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में कमाल की उठापटक देखने को मिली। भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने नया कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद इस अपने करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल की है। सिराज के खाते में फिलहाल 718 रेटिंग अंक हैं। वहीं वह तीन पायदान के फायदे से 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी बदलाव हुआ। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने करियर की नई सर्वोच्च रेटिंग हासिल की है। उनके 644 अंक हैं। वह 6 स्थान की छलांग लगाकर 25वें पर पहुंच गए हैं। 36 वर्षीय जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में नाबाद शतक जड़ने के अलावा चार विकेट लिए थे। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल ने भी शतक जमाया था और वह टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में चार स्थान चढ़कर 35वें स्थान पर चले गए हैं। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की बादशाहत कायम है। वह 908 अंकों के साथ टॉप पर हैं। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी