लॉकडाउन के दौरान पाक अंपायर ने बेरोजगारों को खिलाया मुफ्त खाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

लाहौर। पाकिस्तानी अंपायर अलीम दर कोविड 19 महामारी के बीच बेरोजगारों को अपने रेस्त्रां में मुफ्त खाना खिला रहे हैं। पाकिस्तान में इन दिनों लॉकडाउन है जहां 1000 से अधिक पॉजीटिव मामले सामने आये हैं। दर ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा ,‘‘लॉकडाउन के दौरान लोग बेरोजगार हो गए। मेरा एक रेस्त्रां लाहौर के पिया रोड पर है जिसका नाम दर्स डिलाइटो है। यहां बेरोजगार लोग मुफ्त खाना खा सकते हैं।’’

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी अपने चैरिटी फाउंडेशन के जरिये राहत कार्य में जुटे हैं। दर ने कहा ,‘‘ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला है। पाकिस्तान पर भी इसका असर दिख रहा है।प्रांतीय सरकारों और केंद्र सरकार ने सुरक्षा के लिये दिशा निर्देश जारी किये हैं।

प्रमुख खबरें

रूसी इलाके में इजरायल ने दागी मिसाइल? तगड़ा जवाब आया

सिर्फ Step Count नहीं, अब आपकी Health का पूरा ख्याल रखेंगी ये Smartwatches, देखें List

66 अमेरिकियों के साथ ईरान का खौफनाक काम, बदले की आग में जल रहे ट्रंप

All-Party Meet में सरकार ने दी Energy Security की गारंटी, विपक्ष ने भी संकट में दिया समर्थन का भरोसा