धोनी ने सेना को सम्मान देते हुए ग्लव्स पर लगाया था बलिदान बैज, ICC ने जताई आपत्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

साउथम्पटन। महेंद्र सिंह धोनी द्वारा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के दौरान दस्ताने पर लगाया अर्द्धसैनिक बलों का चिन्ह भले ही प्रशंसकों में लोकप्रिय हो रहा हो लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए गुरूवार को बीसीसीआई से इस बैज को हटाने का अनुरोध किया। आईसीसी की महाप्रबंधक क्लेयर फर्लोंग ने कहा कि शीर्ष संस्था ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से इस चिन्ह को हटाने का आग्रह किया है। भारत को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगला मैच खेलना है। फर्लोंग ने कहा कि यह नियमों के खिलाफ है और हमने इसे हटाने का आग्रह किया है।

यह पूछने पर कि पैराशूट रेजिमेंट के मानद लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी को आईसीसी दिशानिर्देंशों के उल्लघंन के लिये जुर्माना लगाया जा सकता है तो उन्होंने कहा कि पहले उल्लघंन के लिये नहीं, सिर्फ इसे हटाने का अनुरोध। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच में धोनी के विकेटकीपिंग दस्तानों पर सभी की नजरें गई जब कैमरे ने इन पर फोकस किया जिस पर अर्द्धसैनिक बलों का चिन्ह बना हुआ था। धोनी ने पहले भी ये दस्ताने शायद पहने होंगे लेकिन अब विश्व कप में टीवी की नजर में आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

GeM portal से रक्षा क्षेत्र की खरीद 1.35 लाख करोड़ रुपये पार, Piyush Goyal ने दी जानकारी

HD Kumaraswamy ने फ्लैश चार्जिंग Electric Bus प्रस्ताव की समीक्षा की

Tiger Shroff Durand Cup मैच में नहीं खेलेंगे, काम की प्रतिबद्धता बनी वजह

Rashtrapati Bhavan के एट होम समारोह में लावणी और गेड़ी नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे