IPL 2018 के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले ICC देख रही थी: बीसीसीआई एसीयू प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2019

नयी दिल्ली। बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के प्रमुख अजीत सिंह ने मंगलवार को कहा कि आईपीएल 2018 के दौरान शाकिब अल हसन द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता के उल्लंघन की जांच पूरी तरह से आईपीएल कर रही है। शाकिब पर आईसीसी ने दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है जिन्होंने तीन बार कथित तौर पर भारतीय सटोरिये दीपक अग्रवाल द्वारा पेशकश किये जाने की जानकारी नहीं दी थी। इनमें से एक घटना आईपीएल 2018 की है।

राजस्थान के पूर्व डीजीपी सिंह ने कहा कि उस आईपीएल सत्र में भ्रष्टाचार निरोधक मामले आईसीसी देख रही थी। पूरी जांच आईसीसी की निगरानी में हुई। बीसीसीआई की इसमें कोई भूमिका नहीं है। कथित सटोरिये अग्रवाल के बारे में उन्होंने कहा कि हमने अपनी ओर से जरूरी जानकारी दे दी थी लेकिन पूरी जांच आईसीसी की एसीयू ने की।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा