विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में इस दिन टकराएंगे भारत-पाकिस्तान, ICC ने बताई तारीख

By Kusum | Jun 16, 2025

श्रीलंका और भारत की मेजबानी में होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 30 सितंबर से 2 नवंबर के बीच होगा। 8 टीमों के बीच टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे, जिसके पूरे शेड्यूल की जानकारी सामने  आई है। इस पूरे टूर्नामेंट में सबसे चर्चित मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है। 

वहीं भारत के साथ वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं। इसके अलावा फॉर्मेट की बात करें तो राउंड-रॉबिन के बाद नॉकआउट स्टेज में 2 सेमीफाइनल होंगे। 

IND vs PAK मैच

वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप का ये मैच 5 अक्टूबर को श्रीलंका के कोलंबो स्थिति आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। 

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शेड्यूल

30 सितंबर- IND vs SL- बेंगलुरु-3 बजे 

5 अक्टूबर- IND vs PAK- कोलंबो, 3 बजे

9 अक्टूबर- IND vs SA- विजाग- 3 बजे

12 अक्टूबर-IND vs AUS- विजाग 3 बजे

19 अक्टूबर- IND vs ENG- इंदौर-3 बजे

23 अक्टूबर- IND vs NZ- गुवाहाटी-3 बजे

26 अक्टूबर- IND vs BAN- बेंगलुरु-3 बजे

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Kashmir में बड़ा Terror Attack, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल, आतंकियों की खोज जारी

Delhi में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज, AQI संतोषजनक

कौशांबी में Kanwar Yatra मार्ग के हर थाने पर मिलेगा गंगाजल, Kaushambi Police की नई पहल

Asmita Dey ने Commonwealth Games में जीता स्वर्ण, CM Yogi और DGP ने दी बधाई