By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2021
दुबई।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिलाओं की प्रतियोगिताओं में 2026 से अधिक टीमें भाग लेंगी। क्रिकेट की संचालन संस्था ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला क्रिकेट में विस्तार की अपनी योजना की घोषणा की। आईसीसी ने कहा कि 2026 से महिला टी20 विश्व कप में 10 की बजाय 12 टीमें भाग लेंगी। महिला वनडे विश्व कप में 2029 से आठ के बजाय 10 टीमें हिस्सा लेंगी। टी20 विश्व कप में 2024 तक 10 टीमें ही खेलेंगी जबकि अगले दो वनडे विश्व कप में आठ टीमों को शामिल किया जाएगा।