आईसीईटी अमेरिका, भारत के लिए लोकतांत्रिक प्रौद्योगिकी पारितंत्र बनाने में अहम : व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2023

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का मानना है कि ‘क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज’ (आईसीईटी) पर भारत-अमेरिका की पहल दोनों देशों के वास्ते एक लोकतांत्रिक प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। भारत-अमेरिका संबंधों में आईसीईटी को “नेक्स्ट बिग थिंग” (एक बड़ा कदम) बताया जा रहा है। मंगलवार को यहां व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और भारत के अजित डोभाल द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ राष्ट्रपति का मानना है कि यह पहल अमेरिका और भारत के लिए एक लोकतांत्रिक प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों व हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए, हम इसे भारत के साथ बेहद महत्वपूर्ण पहल और साझेदारी के रूप में देखते हैं।”

प्रमुख खबरें

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद

शारदीय Navratri के पहले दिन Vindhyachal Dham में उमड़े तीन लाख भक्त

PM Modi ने Chennai में 13000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात, CM Vijay संग किया मेट्रो सफर

Zetwerk IPO 15 अक्टूबर को खुलेगा, नए शेयर जारी कर 2,830 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी