जेब में नहीं है ATM कार्ड और तुरंत निकालने है पैसे, तो जानें यह तरीका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020

नयी दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक ने मंगलवार को बिना कार्ड के एटीएम से निकासी सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के तहत लेन-देन सीमा प्रतिदिन 20,000 रुपये होगी। बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस सेवा से ग्राहक बैंक के 15,000 से अधिक एटीएम से धन निकासी कर सकेंगे। वह आई-मोबाइल पर आग्रह कर यह राशि प्राप्त कर सकते हैं।

आईसीआईसीआई बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘यह बिना डेबिट कार्ड उपयोग के नकद निकासी की सरल और सुगम सुविधा प्रदान करता है।’’ इस सेवा का उपयोग उस समय किया जा सकता है जब ग्राहक डेबिट कार्ड साथ नहीं रखना चाहता। इस सुविधा के तहत दैनिक लेन-देन सीमा 20,000 रुपये तय की गयी है।

इसे भई देखें- कम निवेश में शुरू करें ये बिजनेस, फायदे में रहेंगे | New business start up ideas

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर