ICICI होम फाइनेंस का नया नियम, कार मैकेनिक, पेंटर के लिये सरल आवास रिण सुविधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2021

नयीदिल्ली। आईसीआईसीआई होम फाइनेंस ने शुक्रवार को कहा कि उसने खुद का काम करने वाले कामगारों और श्रमिकों के लिये जिनके पास अपनी आय बताने के लिये आयकर रिटर्न दस्तावेज नहीं होता है, स्थल पर ही सरल आवास रिण देने की सुविधा शुरू की है। कंपनी ने वक्तव्य जारी कर कहा है कि उसने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘बिग फ्रीडम मंथ’ के तहत उन लोगों के लिये यह योजना शुरू की है जिनके पास अपने सपनों का घर खरीदने के लिये आवास रिण लेने के वास्ते आयकर रिटर्न जैसे दस्तावेज उपलब्ध नहीं होते हैं।

इसे भी पढ़ें: केएनएलए के अंतिम शेष आतंकियों ने असम में आत्मसमर्पण किया: हिमंत बिस्वा सरमा

कंपनी ने कहा कि आवास रिण लेने वाले इस योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत ब्याज राशि में 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी का लाभ भी उठा सकते हैं। निम्न आय वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिये यह एक रिण से जुड़ी सब्सिडी योजना है।

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत