ICICI सिक्योरिटीज का तीसरी तिमाही में मुनाफा 34 प्रतिशत गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2019

नयी दिल्ली। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत लाभ 34.3 प्रतिशत गिरकर 101.1 करोड़ रुपये पर आ गया। बाजार में उतार-चढ़ाव, एनबीएफसी का नकदी संकट और नियामकीय बदलावों से कारोबार पर असर पड़ा। वित्त वर्ष 2017-18 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 153.9 करोड़ रुपये था।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय गिरकर 404.7 करोड़ रुपये रह गयी। इसकी तुलना में 2017-18 की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 493.8 करोड़ रुपये था।

इसे भी पढ़ें- भारत का कच्चा इस्पात उत्पादन दिंसबर में 1.4 प्रतिशत गिरा

उसने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव, एनबीएफसी का नकदी संकट और नियामकीय बदलावों जैसे कुछ अल्प अवधि के झटकों का कारोबारी धारणा और प्रदर्शन पर असर पड़ा।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal